{"_id":"f396132bdb03c63c8364804cd9b0f00a","slug":"poet-conference-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" पं. प्रताप नारायन मिश्र की 160वीं जयंती पर कवि सम्मेलन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. प्रताप नारायन मिश्र की 160वीं जयंती पर कवि सम्मेलन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। साहित्यकार पं. प्रताप नारायन मिश्र की 160वें जयंती पर उनकी जन्मस्थली बैजेगांव बेथर में गुरुवार रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
उन्नाव के कवि सुरेश फक्कड़ ने ‘शरारत देश से हो, लेखनी चुप रह नहीं सकती, अगर सर कट भी जाए तो, हमारा खून बोलेगा’ पढ़ा तो लोग जोश से भर गए। वहीं उमाशंकर यादव ने ‘पावन पुनीत बैजेगांव की महान भूमि, अपने प्रताप को नमन शतबार है’ पढ़कर लोगों को पंडित जी की याद दिलाई।
विज्ञापन
इसके अलावा वाहिद अली, शिवकिशोर तिवारी, कमलेश द्विवेदी, समीर शुक्ला, जमुना प्रसाद पांडे, गिरीश अवस्थी, अतुल मिश्र आदि कवियों ने कवितापाठ किया।
इस मौके हरिसहाय मिश्र, शिवसहाय मिश्र, प्रकाश चंद्र मिश्र, राजकुमार सिंह, अंकित मिश्र, रविसहाय मिश्र, मनोज त्रिवेदी, सिद्धार्थ तिवारी, ज्ञानी सिंह, श्याम बाबू शुक्ला, दिनेश तिवारी, विनय सिंह, श्रीनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन