फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   PM will talk to the princes who do good work on Panchayati Raj Day

पंचायतीराज दिवस पर अच्छा काम करने वाले प्रधानों से प्रधानमंत्री करेंगे बात

Thu, 23 Apr 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
PM will talk to the princes who do good work on Panchayati Raj Day
उन्नाव। 24 अप्रैल को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन में अच्छा काम करने वाले प्रधानों से बात करेंगे। इसके लिए देश और प्रदेश से प्रधानों के नामों की सूची मांगी गई है। जनपद से दो प्रधानों के नाम निदेशक स्वच्छ भारत मिशन को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि हसनगंज ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता रस्तोगी ने लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए हुए लोगों को कन्या प्राथमिक विद्यालय में रखवाया। गरीब ग्रामीणों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की। ग्राम पंचायत व विकासखंड परिसर में दवा आदि का छिड़काव कराया। वहीं, एक माह का मानदेय और 10 हजार रुपये का अतिरिक्त अनुदान उप्र कोविड केयर फंड में दिया।
विज्ञापन

दूसरी प्रधान बांगरमऊ विकासखंड की ग्राम पंचायत अतरधनी की महिला प्रधान रीमा हैं। प्रधान रीमा ने बाहर से आए हुए 5 लोगों को स्कूल में क्वारंटीन कराने के साथ ही खाने, पीने एवं ठहरने की उत्तम व्यवस्था की। विकासखंडस्तर पर स्थापित कम्युनिटी किचन के लिए 5 किलो चावल, 1.20 क्विंटल गेहूं एवं 25 किग्रा आटा दान भी किया। एक माह का मानदेय भी कोविद केयर फंड में दिया। अब पीएमओ स्तर से प्रधानों के नाम तय किए जाएंगे। जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed