फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pits of 1339 km of roads will be filled with 7.33 crores

उन्नावः 7.33 करोड़ से भरे जाएंगे 1339 किमी सड़कों के गड्ढे

Mon, 31 Oct 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
pits of 1339 km of roads will be filled with 7.33 crores
असोहा मार्ग पर पैचिंग करता मजदूर। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लोक निर्माण विभाग ने 1339 किलोमीटर खस्ताहाल मार्गों के गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है। शासन से बजट मिलने के बाद गड्ढों की मरम्मत शुरू हो गई है। बड़ी बात यह है कि विभाग के पास मात्र 15 दिन का समय है और इस समयावधि में ही गड्ढे भरे जाने हैं। फिर भी अधिकारी समय से पैचवर्क कार्य पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के खस्ताहाल मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने कुछ दिन पहले सर्वे कराया था। तब काफी मार्ग खस्ताहाल मिले थे। विभाग ने इसकी सूची बनाकर मुख्यालय भेजी थी। अब सड़कों के गड्ढे भरने के लिए प्रदेश सरकार ने 7.33 करोड़ का बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 नवंबर तक हर हाल में सभी सड़कों के गड्ढे भरने की डेटलाइन भी तय कर दी है। मरम्मत के लिए प्रमुख जिला मार्गों व ग्रामीण सड़कों के लिए अलग-अलग धनराशि दी गई है। प्रमुख जिला व अन्य मार्गों के लिए प्रांतीय खंड को 228.20 लाख और निर्माण खंड प्रथम को 145.68 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण मार्गों के लिए प्रांतीय खंड को 234.76 और निर्माण खंड प्रथम को 124.40 लाख रुपये दिए गए हैं। इस बजट से 1339 किमी लंबी सड़कों का पैचवर्क किया जाएगा। जानकारों के मुताबिक, करीब चार लाख लोगों को सुहाने सफर का लाभ मिलेगा।
2021 में 4.05 करोड़ व जून में मिले थे 3.66 करोड़
पीडब्ल्यूडी को वर्ष 2021 में गड्ढों में तब्दील 1182.20 किमी की सड़कों की मरम्मत के लिए 4.05 करोड़ रुपये मिले थे। पीडब्ल्यूडी ने इस धनराशि से 154.4 किमी के राजमार्ग, 72.42 किमी के जिला मार्ग, 90.30 किमी की शहरी और 865.08 किमी की ग्रामीण सड़कों की मरम्मत कराने का दावा किया था। इस बार (जून वर्ष 2022) 338 किमी खस्ताहाल मार्गों के गड्ढे भरने के लिए विभाग को 3.66 करोड़ मिले थे। इसमें 190.14 किमी प्रमुख जिला व 148.38 किमी लंबे ग्रामीण मार्गोें के गड्ढे भरने का दावा किया गया था।

सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा 15 नवंबर निर्धारित की गई है। प्रमुख जिला व ग्रामीण मार्गों के पैचवर्क के लिए अलग-अलग धनराशि मिली है। पैचिंग का काम शुरू करा दिया गया है। समयसीमा के अंदर सभी सड़कों के गड्ढे भरवा दिए जाएंगे। -हरदयाल अहिरवार, नोडल अधिकारी गड्ढामुक्त अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed