फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pipeline broken while digging drain, water supply halted

Unnao News: नाला खोदाई में पाइप लाइन टूटी, जलापूर्ति ठप

Sun, 30 Jun 2024 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 30 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pipeline broken while digging drain, water supply halted
उन्नाव। सिविल लाइंस में नाला निर्माण के लिए खोदाई के दौरान शनिवार रात भूमिगत पाइप लाइन टूट गई। खोदाई से पहले नगर पालिका की ओर से चिह्नांकन नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने पाइप लाइन की जानकारी देने के बाद भी ठेकेदार ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस में इन दिनों नया नाला बन रहा है। अब तक कई स्थानों पर घरेलू जलापूर्ति की पाइप लाइनें टूट चुकी हैं। शनिवार रात पं. दीनदयाल कॉलोनी (पुराना नार्मल स्कूल कालोनी) के पास नाला बनाने के लिए खोदाई हुी। इसमें नगर पालिका की भूमिगत पाइप लाइन जेसीबी में फंसकर टूट गई। हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार ने खोदाई शुरू करने से पहले न तो नगर पालिका को इसकी जानकारी दी और न ही नगर पालिका ने भूमिगत पाइप लाइन की जानकारी ठेकेदार को दी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि रात करीब 12 बजे जेसीबी से खोदाई के दौरान कालोनी के लोगों ने जेसीबी चालक और सुपरवाइजर को भूमिगत पाइप लाइन के बारे में जानकारी भी दी लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। कॉलोनी व आसपास मोहल्ले के लोगों ने रविवार सुबह जैसे ही मोटर पंप चालू किया गया, कीचड़ युक्त गंदा पानी टंकियों में भर गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। पाइप लाइन की मरम्मत करने के बाद शाम पांच बजे जलापूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलकल अभियंता विवेक वर्मा ने बताया कि ठेकेदार ने बिना जानकारी दिए खोदाई कराई है, इससे पाइप लाइन टूट गई है और जलापूर्ति प्रभावित हुई। बताया कि पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है। ठेकेदार को भी नोटिस भेजी गई है। फिर कहीं पर पाइप लाइन टूटी तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed