Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pickup collided with divider on expressway, two injured

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराया पिकअप, दो घायल

Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 04 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pickup collided with divider on expressway, two injured
फोटो-24
विज्ञापन

परिचय- घटनास्थल पर पनीर भरते यूपीडा कर्मचारी और क्षतिग्रस्त लोडर।
-------------------------
मथुरा से पनीर लादकर जा रहा था लखनऊ, सिरधरपुर गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजमुरादाबाद। मथुरा से पनीर लादकर एक्सप्रेसवे के रास्ते लखनऊ जा रहा तेज रफ्तार पिकअप बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरधरपुर के पास डिवाइडर से टकरा गया। घटना में चालक और परिचालक घायल हो गए। लोडर क्षतिग्रस्त होने के साथ पनीर सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन

मथुरा जनपद के थाना शेरगढ़ के गांव कराड़ी निवासी चालक सलीम (35) परिचालक साथी नारायणगढ़ गांव निवासी तस्लीम (32) पिकअप में पनीर लादकर लखनऊ जा रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के गांव सिरधरपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घटना में चालक और परिचालक घायल हो गए। पिकअप में लदा पनीर एक्सप्रेसवे पर बिखर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीडा और पीआरवी ने क्रेन की सहायता से पिकअप को हटवाया। बाद में पनीर को दूसरे वाहन से पुलिस ने लखनऊ भिजवाया। घायल चालक परिचालक का सीएचसी में इलाज चल रहा है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर डिवाइडर से टकरा गया था। चालक परिचालक घायल हुए थे। उनका इलाज कराया जा रहा है।
---
फॉलोअप
मार्ग दुर्घटना में घायल भाइयों की मां ने ट्रक नंबर के आधार पर दर्ज कराई रिपोर्ट
18 मई को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
औरास। सहदोई गांव निवासी महिला ने बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ गाड़ी नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
सहदोई गांव निवासी सुनीता ने बताया कि 18 मई को उसका बेटा बादल और धर्मेंद्र बाइक से एक्सप्रेसवे की सर्विसलेन के रास्ते औरास जा रहे थे। तभी कोईिलयाखेड़ा गांव के पास सामने आ रहे ट्रक की टक्कर से घायल हुए थे। दोनों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। उपचार के बाद बादल घर आ गया जबकि धर्मेंद्र का लखनऊ के डालीगंज स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुनीता ने ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed