{"_id":"653ea41cf89bc66c8801196a","slug":"pet-salwar-caught-on-second-day-also-unnao-news-c-221-1-sknp1054-5141-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी : दूसरे दिन भी पकड़ा गया साल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी : दूसरे दिन भी पकड़ा गया साल्वर
विज्ञापन
उन्नाव। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को दूसरे दिन हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा ‘पीईटी’ में न्यू एरा स्कूल परीक्षा केंद्र पर साल्वर परीक्षा देते पकड़ा गया।
उसने करीब पांच प्रश्न हल भी कर लिए थे। जबकि मुख्य अभ्यर्थी केंद्र के बाहर बैठा इंतजार कर रहा था। केंद्र व्यवस्थापक को शक होने पर उन्होंने उसकी आईडी, चेहरे के साथ मुख्य अभ्यर्थी के प्रवेशपत्र में लगी फोटो का मिलान किया तो फर्जीवाड़ा सामने आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने साल्वर को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर मुख्य अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया।
केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। बता दें कि दो दिन की परीक्षा में तीन साल्वर और दो अभ्यर्थी फर्जीवाड़ा करते गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
पीईटी की दूसरे दिन की परीक्षा में रविवार को सुबह पाली में 14 केंद्रों पर परीक्षा हो रही थी। सुबह 10 बजे परीक्षा की शुरुआत हुई। न्यू एरा परीक्षा केंद्र पर प्रयागराज जिले के थाना मेथ के गांव तरवाई निवासी विवेक कुमार सोनकर की परीक्षा थी।
उसने परीक्षा देने के लिए 35 हजार रुपये में बिहार प्रांत के जिला नालंदा के थाना सोसराय के श्रृंगारहार निवासी चंदन कुमार को परीक्षा देने के लिए कहा था। केंद्र व्यवस्थापक किरन बाजपेई कक्ष में निरीक्षण करने पहुंंची तो उन्हें देखकर वह ठिठकने लगा।
यह देखकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने मूल अभ्यर्थी के फोटो के साथ परीक्षा दे रहे साल्वर के चेहरे का मिलान किया तो चेहरा अलग नजर आया। शक होने पर उन्होंने उसे परीक्षा से उठाकर अलग बिठाया और पुलिस को सूचना दी।
सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और चंदनकुमार से पूछताछ की तो उसने बताया कि अभ्यर्थी केंद्र के बाहर बैठा हुआ है। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि साल्वर और अभ्यर्थी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच चल रही है। दो दिनों में तीन साल्वर और दो अभ्यर्थी फर्जीवाड़ा करते पकड़े गए हैं।
उन्नाव। पीईटी परीक्षा के दूसरे दिन हुए पेपर में रिजनिंग कठिन आने से अभ्यर्थियों को परेशानी उठानी पड़ी। डीएम और एसपी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
दो पालियों में हुई परीक्षा में 6,713 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी।
प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन 14 केंद्रों पर परीक्षा हुई। अटल बिहारी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों में विवेक, सुरेश, दिव्या और सरिता ने बताया कि पेपर तो सरल आया था लेकिन रिजनिंग कठिन थी।
उसमें कई प्रश्न ऐसे थे जो पढ़े नहीं थे। इससे करीब 75 फीसदी पेपर ही सही हो पाया। दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का नामांकन था। लेकिन 11,952 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 5,239 ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम अपूर्वा दुबे और एसपी सिद्धार्थशंकर मीना ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
डीआईओएस एसपी सिंह ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षा में एक साल्वर पकड़ा गया था। बाकी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।