{"_id":"1df0fa346eb98a0fdff48798e515cb32","slug":"people-are-suffering-from-heat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आग, लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आग, लोग रहे बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गर्मी का कहर कम होता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को पुरवइया हवाओं के झोंको से लोग परेशान दिखे। चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सूरज की किरणों से आग बरसी तो लोगों ने खुद को घरों में ही कैद रखा। दिनभर बिजली की आंखमिचौली ने आग में घी डालने का काम किया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 9 बजते ही सूरज की तपिश बढ़ गई। किरणों से आग बरसनी चालू हो गई। दोपहर में पारा चढ़ गया। पुरवइया हवाओं के झोंको ने उमस बढ़ा दी। जब तक लोग पंखे, कूलर व एसी के सामने रहे तब तक गर्मी गायब रही लेकिन जैसे ही घरों व दुकानों से बाहर आए वैसे ही पसीने से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
प्रमुख सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने इस भीषण गर्मी में बाहर निकलने के बजाए खुद को घरों, दुकानों और दफ्तरों में ही कैद रखा। जिन लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा वह भी गर्मी से बचाव के इंतजाम किए नजर आए। पुरुष जहां गमछा से तो महिलाएं दुपट्टा से चेहरा व हाथ ढके नजर आईं।
विज्ञापन
मौसम के जानकारों की मानें तो पुरवइया हवाओं ने नमी बढ़ा दी है जिससे लोगों का पसीना बंद नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।