फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Peg dispute: Neighbor along with his sons killed the farmer

खूंटे का विवाद: पड़ोसी ने बेटों संग मिलकर किसान को मार डाला

Wed, 02 Oct 2024 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Peg dispute: Neighbor along with his sons killed the farmer
सफीपुर। घर के सामने की तीन इंच की जमीन में खूंटा गाड़ने के विवाद में पड़ोसी ने दो बेटों के साथ मिलकर किसान की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बेटे की तहरीर पर पिता व उसके दो बेटों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीओ ने जांच की, जिसमें जमीन ग्राम समाज की होने की पुष्टि हुई है। आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुत्र फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के कटियामऊ गांव निवासी रामकुमार सविता (38) और उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाले रामस्वरूप रावत का घर है। दोनों के घरों के बीच में ग्राम समाज की जमीन है। उसी जमीन पर मवेशियों को बांधने को लेकर पांच साल से विवाद चल रहा है। छह महीने पहले ग्राम प्रधान ने दोनों पक्षों में सुलह कराकर दोनों पक्षों की मवेशी बांधने की परिधि में तय कर दी थी। इसके बाद भी आए दिन हो रहे विवाद से रंजिश बढ़ती गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रामकुमार अपने मवेशी बांधने के लिए खूटा गाड़ने लगा तो पड़ोसी रामस्वरूप ने विरोध किया। विवाद बढ़ा और दोनों में मारपीट होने लगी। मारपीट में रामस्वरूप, उसके बेटे शिवपाल और शिवम ने मिलकर रामकुमार को पीट दिया। पति को बचाने दौड़ी अनीता व बड़ा बेटा साहिल भी घायल हो गए। तीनों घायलों को परिजनों व ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, रामकुमार की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ माया राय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। मृतक के बेटे साहिल की तहरीर पर आरोपी पिता और उसके दो बेटों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रामस्वरूप और उसके बेटे शिवपाल को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed