फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Patients upset due to closure of OPD

ओपीडी बंद होने से मरीज परेशान

Fri, 08 May 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to closure of OPD
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी व निजी स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी बंद है। इससे गंभीर मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीजों के लिए शुरू हुई टेलीमेडिसिन सुविधा भी कारगर साबित नहीं हो रही है। इससे मरीजाें को दूसरे जिलों में दौड़ लगाना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला एबीनगर निवासी आशीष बवासीर के दर्द से परेशान हैं। जिला अस्तपाल के डॉक्टर ने पहले उन्हें ऑपरेशन कराने के लिए कहा था। लेकिन बाद में लॉकडाउन के चलते ओपीडी व ऑपरेशन सेवाएं बंद कर दी गई। तब से वह न तो सरकारी और न प्राइवेट में ऑपरेशन करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के आदर्शनगर मोहल्ला निवासी ममता को गुर्दें में पथरी है। उसका ऑपरेशन होना है। लेकिन ओपीडी व ऑपरेशन सुविधा बंद होने से इलाज नहीं हो पा रहा है। उनकी समस्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल दिखाने आईं तो डॉक्टर ने ओपीडी बहाल होने के बाद ही ऑपरेशन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन के पहले सरकारी अस्पतालों में रोजाना करीब तीन हजार मरीज पहुंचते थे। जिसमें डेढ़ हजार का आंकड़ा जिला अस्पताल का होता था। कोरोना संक्रमण के चलते ओपीडी के साथ पैथोलॉजी जांच, एक्सरे जांच सुविधा, अल्ट्रासाउंड व ऑपरेशन अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिए गए। इसका खामियाजा मरीजों को उठाना पड़ रहा है।

सीएमएस बीबी भट्ट ने बताया कि संक्रमण फैलने के डर से शासन से ओपीडी, पैथोलॉजी जांच व ऑपरेशन बंद हैं। ऐसे में मरीज अपने डॉक्टर से सलाह लेकर दवाएं लें। आदेश आने के बाद ही इसका संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed