{"_id":"4813b7b7061c3bc43a5d03f8dcabb0cb","slug":"patience-of-murder-police-disclosed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीरज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीरज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। मोतीनगर में सोमवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या की घटना का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राह चलते छींटाकशी का विरोध करने पर आधा दर्जन साथियों के साथ किशोरी के घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज और फायरिंग करने पर किशोरी के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारोपी को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बुधवारी निवासी धीरज कश्यप (26) की सोमवार देर रात शहर के मोहल्ला मोतीनगर में कुछ लोगों ने मारपीट करने के बाद गोली मार दी थी। पुुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हमलावरों ने उसकी बाइक भी ईंटों से कूंच डाली। घटना में पुलिस ने मृतक के दो साथियों को उठाया और पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
तफ्तीश में जुटी पुलिस ने शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी शिवा सिंह पुत्र इंदल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वह तमंचा भी बरामद कर लिया है जिससे धीरज की हत्या की गई। पूछताछ में शिवा ने बताया कि सोमवार देर शाम वह अपनी मां और बहन को डॉक्टर से दवा दिलाने छोटा चौराहा गया था। कार में बैठी उसकी बहन को देखकर धीरज और उसके साथी छींटाकशी करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। वहां तैनात एक थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया और भेज दिया। धीरज ने कार का पीछा किया और रास्ते में दो बार टक्कर भी मारी। वह कार का पीछा करते हुए उसके घर तक चला गया। धीरज और उसके साथृियों की हरकतों से गुस्साए शिवा ने मां और बहन को घर पर उतारने के बाद अपनी कार से शिवा की बाइक का पीछा किया और जीजीआईसी के सामने टक्कर मारकर गिराने के बाद तमंचे से फायर किया।