फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   part time teacher demonstration

मानदेय के लिए भटक रहे पार्ट टाइम टीचर

Thu, 12 Mar 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Thu, 12 Mar 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
 part time teacher demonstration

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात पार्ट टाइम टीचर मानदेय के लिए पांच माह से भटक रहे हैं।  जब उनका मानदेय आया तो वह निर्धारित मानक के अनुसार नहीं आया।  बुधवार को टीचर डीएम व बीएसए से मिले और अपनी समस्या बताई।

विज्ञापन


टीचरों का कहना था कि उन्हें अक्टूबर 2014 से अभी तक मानदेय नहीं मिला था। अक्टूबर में मानदेय 7200 रुपये था जबकि बाद में घटाकर पांच हजार कर दिया है। मार्च में जब मानदेय आया है तो वह भी निर्धारित मानदेय नहीं आया है।
विज्ञापन


किसी के खाते में 75 रुपये तो किसी के खाते में दो हजार रुपये हैं। कुछ ऐसी भी टीचर हैं जो बांगरमऊ से हिलौली विकासखंड में पढ़ाने के लिए जाती हैं इसमें उनका महीने में आने-जाने में किराया ही इससे अधिक लग जाता है। मानदेय पूरा न आने से स्थिति और भी दयनीय होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कस्तूरबा में पढ़ाने वाले पार्ट टाइम टीचरों के अलावा अन्य स्टाफ का मानदेय बढ़ाया जा चुका है। ऐसे में इन टीचरों का मानदेय न बढ़ने से वह परेशान हैं।


बीएसए डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले इन टीचरों को 7200 रुपये मानदेय मिलता था। बाद में घटाकर पांच हजार किया गया है।

जिन टीचरों के खाते में गलती से पहले का मानदेय भेजा गया था उन्हीं के मानदेय से इस बार रिकवरी की गई है। अगले सत्र में इनके मानदेय पर चर्चा होगी। इस दौरान पार्ट टाइम टीचरों में मोनिका, अनुराधा, संजू, संगीता टीचर मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed