फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pariyar ghat

परियर घाट पर उड़ी सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां

Thu, 15 Jan 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 15 Jan 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
pariyar ghat
उन्नाव। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अफसरों ने परियर घाट पर जमकर धज्जियां उड़ाईं। लंबे समय से यहां पर गंगा में लाशों को बहाया जा रहा था और जिला प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। मीडिया में मामला उछलने के बाद डीएम को भी जवाब नहीं सूझ रहा।
विज्ञापन


फिलहाल जिलाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन गंगा को साफ रखने के लिए क्या ठोस रणनीति बनाएंगी इस बारे में भी वह कुछ नहीं बता सकीं।
विज्ञापन


परियर गांव में रहने वाले लोगों की माने तो यहां लंबे समय से शवों को गंगा में बहाया जा रहा था। इसके अलावा कानपुर की ओर से भी जो शव गंगा में फेंके जा रहे थे वह बहकर यहां तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक गंगा में पानी भरा रहा तब तक ये दिखाई नहीं दिए लेकिन जैसे ही जलस्तर घटा शव दिखने लगे। आश्चर्य की बात यह है कि यह शव दो-तीन दिनों से यहां पड़े थे लेकिन इसकी जानकारी तक न तो ग्राम पंचायत अधिकारी को लगी और न ही सफीपुर पुलिस को।


गंगा में शवों को फेंके जाने की जानकारी भी पुलिस प्रशासन को थी लेकिन इसके बाद रोक नहीं लगाई गई। यह लापरवाही सुप्रीम कोर्ट के आदेश होने के बाद भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed