{"_id":"651321ba0fc289ad1b049367","slug":"parents-raised-questions-on-the-arrangements-of-kasturba-school-unnao-news-c-221-1-sknp1054-3613-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कस्तूरबा स्कूल की व्यवस्थाओं पर अभिभावक ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कस्तूरबा स्कूल की व्यवस्थाओं पर अभिभावक ने उठाए सवाल
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें छात्राओं के पिता ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावक सुब्बापुर गांव निवासी लालता प्रसाद ने वायरल वीडियो में बताया कि स्कूल में छात्राओं को दिए जाने वाले भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता काफी खराब है। इससे छात्राएं बीमार हो रही हैं। पोल न खुल जाए इसलिए बाहर इलाज भी नहीं कराया जाता। अभिभावक के मुताबिक खराब खाना खाने से दो दिन पहले उसकी दो बेटियां बीमार हो गईं थीं। जानकारी होने पर वह बेटियों को लेने स्कूल गया तो गार्ड ने गेट नहीं खोला। घंटों गेट के बाहर जमीन पर बैठा रहा। बाद में अपनी दोनों बेटियों को घर ले आया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
कस्तूरबा विद्यालयों के प्रदेश प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आया है। बीएएस से जांच कराई जाएगी।