फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Panjeeri the money directly to the account of the mother will - Krishnaraj

पंजीरी का पैसा सीधे मां के खाते में जाएगा - कृष्णाराज

Mon, 28 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 28 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Panjeeri the money directly to the account of the mother will - Krishnaraj
सम्मेलन में महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पंजीरी में चल रहा खेल होगा बंद-कृष्णाराज

विज्ञापन

रविवार को शहर के नार्मल स्कूल मैदान में जिला भाजपा की ओर से विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज व भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी मौजूद रहीं। महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश भर में महिलाओं को दिए जाने वाली पंजीरी व पुष्टाहार में बड़ा गड़बड़झाला हो रहा है। पंजीरी में हो रहा खेल अब बंद होगा और उनका मंत्रालय सीधे माताओं के खाते में धन भेजेगा। जिससे हर लाभार्थी को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार में महिलाओं की बड़ी भागीदारी को बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सबसे अधिक सुरक्षित हैं। नोटबंदी पर कहा कि नोटबंदी ने सबसे बड़ा काम यह किया है प्रदेश के बड़े घरानों के बड़े-बड़े झगड़े खत्म करा दिए।
 
बीस साल छोटी कन्या से विवाह करने की प्रथा होगी बंद-मीनाक्षी
राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मोदी जी के एक फैसले ने तस्करी, कालाबाजारी, आतंकवाद और भ्रष्टाचार का एक साथ इलाज कर दिया है। कहा कि ट्रिपल तलाक अब नहीं चलेगा। अपने से बीस साल छोटी कन्या से विवाह करने की प्रथा बंद होगी। कहा कि उप्र में भाजपा सिर्फ विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रही है। मंदिर मुद्दे को उन्होंने पार्टी का आंतरिक मुद्दा बताया। वहीं नोट बंदी पर कहा कि यह फैसला आने वाले समय में गृहस्थी की आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम कर देगा। जिसका सीधा फायदा महिलाओं को ही होने वाला है।
विज्ञापन

 
सांसद ने आजम पर साधा निशाना
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद साक्षी महाराज ने मातृ शक्तियों को नमन किया। उन्होंने आजम खां पर प्रहार करते हुए उन्हें जानवर तक कह डाला। कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सबसे अधिक फायदा पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने देश में पांच करोड़ महिलाओं को मुफ्त मेें गैस कनेक्शन वितरित किए। जिसमें से 2.60 लाख कनेक्शन उन्नाव में दिए जाने हैं। वहीं पुरुषों को चेताते हुए कहा कि पुरुष अगर शांति चाहते हैं तो वह महिलाओं का सम्मान करना सीख लें। इसके बाद सांसद ने विरोधियों को निशाने पर लिया। उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए इन्हें लिमिटेड कंपनियां करार दिया। कहा कि सपा के हर काम में अपशकुन लगा हुआ है। उन्नाव आने से पहले समाजवादी विकास रथ पंचर हो गया तो एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन से पहले एक आईएएस का एक्सीडेंट हो गया। सांसद ने कहा कि 2017 सामने है। इस बार उनको सैफई वापस भेजना है। इस मौके पर हजारों की संख्या में पहुंची महिलाओं में मुस्लिम महिलाओं की भी खासी भागीदारी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सदर विधायक समेत अन्य ने भी किया संबोधित
इसके अलावा सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह व कार्यक्रम संयोजिका किरन सिंह ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर चांदनी चौक दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा निगम, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभानशंकर दीक्षित, आनंद अवस्थी, कृष्णदत्त त्रिपाठी, दुर्गेश सिंह चंदेल, विजय द्विवेदी, रामचंद्र गुप्ता, अंकुर शुक्ला, मनीष जायसवाल, चंद्रकांता जोशी, विनय कुमारी, कमल कुमारी, विमला कुरील, ज्ञानेश्वरी बाजपेई, राधारानी मिश्र, पूजा तिवारी, प्रीती सिंह भी मौजूद रहीं।

 

लखनऊ की रैली में जिले से जाएंगे पांच हजार कार्यकर्ता
उन्नाव। आम आदमी पार्टी की ओर से आयोजित दिल्ली के सीएम केजरीवाल की जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए जिले से 5 हजार कार्यकर्ता लखनऊ स्थित सिटी स्टेशन के सामने रिफा-हे-आम मैदान पहुंचेंगे। इस रैली को लेकर रविवार को पार्टी के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से हरिमोहन निगम, महेंद्र बहादुर सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, विष्णु सहाय सक्सेना, सुरेंद्र दत्त विश्वकर्मा, राघवेंद्र बाजपेई, बृज कुमारी, विजय बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed