{"_id":"5ea1e5c98ebc3e90510711a6","slug":"panchayati-raj-day-today-prime-minister-will-talk-to-the-princes-unnao-news-knp556716012","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायतीराज दिवस आज: प्रधानों से बात करेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायतीराज दिवस आज: प्रधानों से बात करेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
अतरधनी की महिला प्रधान रीमा।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। आज राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस मनाया जाएगा। चूंकि इस समय कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन चल रहा है इसलिए इस दौरान अच्छा काम करने वाले प्रधानों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करेंगे। जिला प्रशासन ने दो महिला प्रधानों के नाम फोन नंबर सहित प्रस्तावित करते हुए सूची शासन के माध्यम से पीएमओ को भेज दी है।
24 अप्रैल को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के लिए देश और प्रदेश से प्रधानों के नामों की सूची मांगी गई थी। जिला प्रशासन ने दो महिला प्रधानों के नामों की सूची भेजी है। इसमें हसनगंज ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता रस्तोगी व बांगरमऊ की अतरधनी की महिला प्रधान रीमा शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन के माध्यम से प्रधानों से बात करेंगे। अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस प्रधान से बात करेंगे लेकिन स्थानीयस्तर पर दो प्रधानों के नाम फोन नंबर सहित भेज दिए गए हैं। बताया कि सभी जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व प्रमुखों को भी पत्र भेजकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने की अपील की जा रही है।
हसनगंज की प्रधान सुनीता रस्तोगी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का मानदेय व 10 हजार का अतिरिक्त अनुदान दिया है। इसके अलावा कोरोना वायरस से निजात देने के लिए ग्रामसभा में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। इसके लिए नई फॉगिंग मशीन खरीदी। लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए हुए लोगों को खुद आगे आकर कन्या प्राथमिक विद्यालय में रखवाया। गांव में 300 मास्क वितरित किया। गरीब परिवारों को खाद्यान्न की व्यवस्था कराई। हाईस्कूल पास प्रधान सुनीता रस्तोगी के तीन बेटे व एक बेटी है। 2015 में प्रधान बनी थीं। इससे पहले 2010 में पति प्रमोद रस्तोगी प्रधान थे। देश के प्रधानमंत्री से बात करने को लेकर वह खासी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
बांगरमऊ विकासखंड की ग्राम पंचायत अतरधनी की महिला प्रधान रीमा ने बाहर से आए हुए 5 लोगों को स्कूल में क्वारंटीन कराने के साथ ही खाने-पीने एवं ठहरने की उत्तम व्यवस्था की। विकासखंडस्तर पर स्थापित कम्युनिटी किचन के लिए 5 किलो चावल, 1.20 क्विंटल गेहूं एवं 25 किग्रा आटा दान भी किया। एक माह का मानदेय भी कोविड केयर फंड में दिया। एमए तक शिक्षा ग्रहण करने वाली रीमा की हिंदी के साथ, साथ अंग्रेजी में भी अच्छी पकड़ है। पति संजय कुमार किसान हैं। तीन बच्चों में एक बेटी व दो बेटे हैं। रीमा का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री बात करेंगे यह उनके गर्व की बात होगी।

हसनगंज ग्राम पंचायत की प्रधान सुनीता रस्तोगी।- फोटो : UNNAO