{"_id":"66b69fe33c453e7b2d08fe04","slug":"panchayat-secretary-arrested-for-taking-bribe-of-rs-50-thousand-unnao-news-c-221-1-uno1001-118234-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: 50 हजार रुपये घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: 50 हजार रुपये घूस लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार
विज्ञापन
पुरवा। ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। वह स्कूल में कायाकल्प योजना से हुए काम के 9.88 लाख रुपये के भुगतान पर 80 हजार रुपये कमीशन मांग रहा था। टीम उसे सोहरामऊ थाने ले गई। वहां रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लखनऊ लेकर गई है।
शहर के मोहल्ला पीडीनगर निवासी पंचायत सचिव शिवबरन लोधी करीब चार साल से पुरवा ब्लॉक में तैनात है। साल 2023 से उसे कार्यक्षेत्र के रूप में चमियानी गांव मिला था। ग्राम प्रधान गोमती देवी ने ग्राम पंचायत के चमियानी द्वितीय और अगनुवाखेड़ा के परिषदीय स्कूल में कायाकल्प के तहत काम कराया था। करीब एक सप्ताह पहले कराए गए काम का 9.88 लाख रुपये का भुगतान हुआ था। इसके बाद पंचायत सचिव ने प्रधान के प्रतिनिधि व देवर ग्राम पंचायत सदस्य सुरेंद्र पटेल से स्वीकृत किए गए भुगतान का आठ प्रतिशत यानी 80 हजार रुपये कमीशन मांगा।
लगातार परेशान करने पर सुरेंद्र ने एंटी करप्शन से इसकी शिकायत की। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने सुरेंद्र के माध्यम से पंचायत सचिव को कस्बे की चमियानी रोड स्थित एक दुकान पर रुपये देने के लिए बुलवाया। शाम करीब चार बजे पंचायत सचिव वहां रुपये लेने पहुंचा और जैसे ही रुपयों की गड्डी पकड़ी, वहां सादी वर्दी में मौजूद एंटी करप्शन टीम प्रभारी नुरुलहुदा खान ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पंचायत सचिव ने हाथ झटक कर भागने का प्रयास किया और तमाम सफाई देता रहा लेकिन टीम के सदस्यों ने उसकी नहीं सुनी और सीधे सोहरामऊ थाने लेकर चली गई। जहां रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद देर शाम टीम उसे अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। एंटी करप्शन टीम प्रभारी नुरुलहुदा खान ने बताया कि पंचायत सचिव को रंगे हाथ कमीशन के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे लखनऊ ले जाया गया।
पूर्व में हुईं घूसखोरी की घटनाएं
-23 जुलाई 2024 को सफीपुर तहसील के लेखपाल विकास वर्मा को एन्टी करप्शन ने तीन हजार की घूस लेते पकड़ा था।
-25 मई 2024 को क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय में विभाग के लिपिक विजय कुमार को 50 हजार की घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।
-18 दिसंबर 2023 को सफीपुर पूर्ति कार्यालय में तैनात लिपिक अमन माथुर को कोटेदार प्रतिनिधि से 3000 घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
-7 सितंबर 2022 को सोहरामऊ क्षेत्र के आशाखेड़ा में संचालित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में प्रबंधक पुष्पलता सिंह को किसान से केसीसी के लिए दस हजार रुपये की घूस लेते सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा था।
-22 दिसंबर 2021 को औरास ब्लॉक संसाधन केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी देख रहे सहचर विनोद यादव को एंटी करप्शन ने 5000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था।
-29 जनवरी 2019 को पैतृक जमीन में नाम सही कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले हसनगंज के तत्कालीन कानूनगो गोकरन पाल को
एंटी करप्शन ने पांच सौ रुपये की घूस लेते रंगेहाथों दबोचा था।
-11 अक्तूबर 2018 को शिक्षिका को उन्नीस दिन का अवकाश देने के बदले 1900 रुपये घूस ले रहे बीएसए कार्यालय के लिपिक कौशल किशोर त्रिवेदी को को एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा था।
-8 सितंबर 2018 को एडीएम कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे की जांच में पक्ष में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 5 हजार की घूस लेते पुरवा के लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।
-27 मई 2017 को बीघापुर तहसीलदार के पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने सीजनल संग्रह अमीन के पद पर काम करने वाले से 10 हजार रुपये की घूस लेते दबोचा था।
-18 फरवरी 2016 को लखनऊ से आई एंटी करप्शन सेल ने नवाबगंज ब्लाक के बीडीओ श्रीकृष्णा को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था।
-07 नवंबर 2012 में बांगरमऊ आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के क्लर्क को सीबीआई ने दबोचा था।
-अगस्त 2011 में चकबंदी एसीओ को एंटी करप्शन की टीम ने किसान से घूस लेते गिरफ्तार किया था।