फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   panchayat get prize

पंचायतों को मिला विकास का इनाम

Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
panchayat get prize
1बीघापुर के धनुहीखेड़ा पंचायत भवन। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत जिले की पांच ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। विकास सहित अन्य मानकों पर खरी उतरीं इन पंचायतों को इनाम के तौर पर 33 लाख की अतिरिक्त धनराशि मिली है। ये राशि पंचायत के खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले से 22 ग्राम पंचायतों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 40 बिंदुओं की रिपोर्ट देनी थी। इसके आधार पर योजना में पुरस्कृत की जाने वाली चयनित ग्राम पंचायतों की सूची जारी की गई है। इसमें जिले की पांच पंचायतें शामिल हैं। पंचायतीराज निदेशक ने डीएम व डीपीआरओ को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी है। धनराशि विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

सुविधाओं में धनुहीखेड़ा नंबर एक
योजना के तहत बीघापुर की धनुहीखेड़ा को पहला स्थान मिला है। ये पंचायत खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) है। बच्चों व गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। विद्यालय में नियमित एमडीएम बनता है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे नियमित पोषाहार पाते हैं। गांव में बिजली, सड़क, पानी की सुचारु व्यवस्था है। नालियों व गलियों की नियमित सफाई होती है। पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय भी अच्छे बने हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरओ प्लांट लगा है। इसी कारण धनुहीखेड़ा को पहला स्थान हासिल होने के साथ 11 लाख की धनराशि भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक ग्राम पंचायत मिली धनराशि
बीघापुर धनुहीखेड़ा 11 लाख
असोहा पाठकपुर 9 लाख
फतेहपुर चौरासी ऊगू देहात 7 लाख
मियागंज पनापुर कला 4 लाख
सि. सरोसी पिंडोखा 2 लाख
पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि मिली है। सबसे ज्यादा धनुहीखेड़ा में व्यवस्था दुरुस्त मिली थी। जिस कारण इसे सर्वाधिक प्रोत्साहन राशि मिली है।- निरीश चंद्र साहू, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed