फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Panchayat friend beaten by in-laws, referred in critical condition

Unnao News: पंचायत मित्र को ससुरालीजनों ने पीटा, गंभीर हालत में रेफर

Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat friend beaten by in-laws, referred in critical condition
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के छूही गांव के पंचायत मित्र को उसके ससुरालीजनों ने घर में घुस कर जमकर पीटा। घायल को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छूही निवासी फेक्का अली ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके बेटे रफीक अली पंचायत मित्र हैं। उसकी शादी औरास थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा के मजरा पूरन खेड़ा निवासी जाबिर अली की पुत्री रुबीना के साथ हुई थी। 19 जनवरी को बहू का भाई नफीस, मां नूरजहां व अन्य लोग कार से आए और बहू को विदा कराने की बात कही। कारण पूछने पर बेबुनियादी बातों पर बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसी बीच नफीस व उसके साथ आए लोगों ने बेटे रफीक से मारपीट कर दी। विरोध करने पर डंडे से सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बता उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोप है कि बहू और उसका भाई अलमारी में रखे जेवर भी लेकर चले गए। कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर साले नफीस, सास नूरजहां व अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed