फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Panchayat elections: Preparations for voter list revision started

पंचायत चुनाव: मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां शुरू

Tue, 08 Sep 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Preparations for voter list revision started
ग्राम पंचायतों में मतदाता पुनिरीक्षण के लिए आईं बुकलेट रखते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम होना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावलियों के लिए बुकलेट भेज दी है। स्थानीय स्तर पर अधिकारी बूथ लेवल ऑफिसर को दी जाने वाली किट के लिए टेंडर निकालने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत (प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य) चुनाव कराने के लिए पहला कदम आगे बढ़ा दिया है। चुनाव के लिए पहले निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कराया जाना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने पुनरीक्षण से संबंधित बुकलेट स्थानीय अधिकारियों को उपलब्ध करा दी है। यह बुकलेट बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को दी जाएंगी। मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए जिले में 1662 बीएलओ लगाए जाने हैं। एक बीएलओ को 10 बुकलेट दी जाएंगी। इस हिसाब से जिले को 16620 बुकलेट प्राप्त हुई हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में बताया है कि आयोग वृहद पुनरीक्षण का कार्य 15 सितंबर से शुरू करने पर विचार कर रहा है। इसलिए पंचायतों की निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के लिए प्रारंभिक प्रबंध किए जाएं। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत व नगरीय निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि गणना के लिए बुकलेट प्राप्त हो गई हैं। आयोग से मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए आवश्यक तैयारियां करने को कहा गया है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। बीएलओ किट के लिए टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है। एक, दो दिन में टेंडर निकल जाएगा। उसके बाद पुनरीक्षण का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed