{"_id":"607ec84b8ebc3e8d2f3e7589","slug":"panchayat-elections-code-of-conduct-violation-reported-on-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: हैंडपंप लगवाने में फंसे प्रत्याशी के ससुर, दो पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: हैंडपंप लगवाने में फंसे प्रत्याशी के ससुर, दो पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
Tue, 20 Apr 2021 05:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 20 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के पाटन में मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। एक प्रत्याशी के ससुर को चुनाव के वक्त हैंडपंप लगवाना महंगा पड़ गया। शिकायत पर पुलिस ने प्रत्याशी के ससुर समेत दो पर आचार संहित उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
बिहार थाना क्षेत्र के अलावलपुर ग्राम पंचायत से प्रत्याशी गीता सिंह के ससुर विनोद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह द्वारा हैंडपंप लगवाए जा रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के बयान पर विनोद कुमार निवासी मंडफहा व उनके सहयोगी अलावलपुर निवासी रामनरेश सिंह उर्फ मछली पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि वोटरों को लुभाने के लिए अचार संहिता का उल्लंघन कर प्रत्याशी पक्ष की ओर से हैंडपंप लगवाए जा रहे थे। चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।