फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Panchayat elections - 449 complaints of all posts reached in four days

पंचायत चुनाव-चार दिनों में सभी पदों की 449 शिकायतें पहुंचीं

Mon, 08 Mar 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections - 449 complaints of all posts reached in four days
पंचायतीराज कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराता ग्रामीण। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। त्रिस्तरीय पंचायत के आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने के अंतिम दिन 196 शिकायतें पहुंची। इसमें सबसे अधिक 181 प्रधान सीट की रहीं। पिछले चार दिनों में आई आपत्तियों की संख्या 449 हो गई है।
विज्ञापन

दो मार्च को त्रिस्तरीय पंचायत सीटों प्रधान, बीडीसी, ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य सीटों का अनंतिम आरक्षण जारी हुआ था। इस पर आपत्तियां व सुझाव दर्ज कराने की समय सीमा चार से आठ मार्च रखी गई थी। सोमवार को अंतिम दिन कुल 196 शिकायतें पहुंची। इसमें से 181 आपत्तियां प्रधान पद की रहीं। बीडीसी की आठ, प्रमुख पद की एक और जिला पंचायत सदस्य पद की छह शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन

जांच का काम नौ व 10 मार्च को होगा। इसके बाद 13 व 14 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी। जिला पंचायतराज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। अंतिम सूची जारी होने के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन की गुंजाइश समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख लिफाफे व 20 हजार पंजिका पहुंची
पंचायत चुनाव के प्रपत्रों को रखने के लिए दो लाख लिफाफे जिले में पहुंच चुके हैं। वहीं मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर मार्गदर्शन देने वाली 20 हजार पंजिका भी आ गई हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला की अध्यक्षता में प्रयागराज गई चार सदस्यीय कमेटी लिफाफे और पंजिका लेकर सोमवार को उन्नाव वापस आई। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि लिफाफे व पंजिका मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed