फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Pagoda has dressed, take Jaykare

सज गए शिवालय, लगेंगे जयकारे

Fri, 24 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 24 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pagoda has dressed, take Jaykare
lord shiva - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
शुक्रवार को शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शिव मंदिर के पट भोर पहर खोल दिए जाएंगे। सुबह से दर्शनार्थियों की भीड़ मंदिरों में पहुंच जाएगी और पूरे दिन हर-हर महादेव व ऊं नम: शिवाय के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजने लगेंगे। हिंदुओं में महाशिवरात्रि पर्व का अलग ही महत्व है। भगवान भोलेनाथ को फल व फूल अधिक ही पसंद हैं। इसलिए गुरुवार को शिवालयों की धुलाई व साफ-सफाई तेजी के साथ की जाती रही। इसके अलावा शिव मंदिरों को फूलों से सजाया गया। शहर के सभी शिवमंदिरों के आस-पास भांग, धतूरा, फल, फूल, बेलपत्र आदि की दुकानें भी सज गई हैं। गुरुवार को पूरे दिन मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का दौर चलता रहा। कई मंदिरों में तो शिवरात्रि पर्व पर ठंडाई व प्रसाद आदि के वितरण की भी व्यवस्था की जा रही है। शिवभक्तों की माने तो इस पर्व पर बड़ी संख्या में लोग व्रत रहकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं और पूरे दिन भगवान शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। यही नहीं शिवरात्रि पर जिले में कई कस्बों में भी शिव बारात निकाली जाएगी। शहर में निकलने वाली शिव शोभायात्रा को लेकर गुरुवार को बड़े चौराहे पर सजावट का काम चलता रहा।
 
शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार
नई परंपरा न डालने की लोगों से की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
सफीपुर/गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। महाशिवरात्रि और होली के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दो स्थानों पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

शोभायात्रा का रूट नहीं बदला जाएगा
गंजमुरादाबाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामअर्ज ने कहा कि शिव शोभायात्रा परंपरागत रूप से शांतिपूर्ण ढंग से ही निकाली जाएगी। शोभायात्रा का रूट नहीं बदला जाएगा। इसके अलावा दरगाह के पास डीजे आदि न बजाया जाए। नई शर्त के अनुसार दोनों संप्रदाय के पांच प्रतिष्ठित लोग इस शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे। यही नहीं बिना अनुमति किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति के पर रंग और गुलाल आदि न डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल का किया निरीक्षण
सफीपुर एसडीएम पूजा अग्निहोत्री और सीओ अशोक सिंह ने ग्राम प्रधानों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने ग्राम प्रधान व नगर पंचायत सदस्यों से पूर्व के समय में हुए किसी विवाद की जानकारी ली। वहीं होलिका दहन के स्थानों का जायजा लिया। कहा कि किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी हनुमान प्रसाद पांडेय के अलावा नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिशरण लाला, सपा नेता नसीम अहमद, प्रधान यशवंत सिंह, चंद्रप्रकाश, अजय, मूलचंद्र, अशोक बाजपेई, भैय्यालाल व मनोज सिंह भी मौजूद रहे।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed