फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   P ariyr arrived tigress, found in villages footprint

परियर पहुंची बाघिन, गांवों में मिले पदचिह्न

Sat, 22 Aug 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 22 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
P ariyr arrived tigress, found in villages footprint

चकलवंशी (उन्नाव)। गंगा कटरी में चहलकदमी कर रही बाघिन कटरीना ने अब माखी थानाक्षेत्र की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। आसपास के गांवों में उसके पदचिह्न देखे गए हैं। वन विभाग ने उसके पद चिह्न देखने के बाद ग्रामीणों को सावधान करने को कहा है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम शनिवार को परियर इलाके में पहुंच सकती है।

विज्ञापन


कई माह से गंगा कटरी में भटक रही बाघिन की लास्ट लोकेशन शंकरपुर से लगे गंगा कटरी इलाके में मिली थी। वन विभाग की टीम इसी इलाके में उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को बाघिन गंगा की सीध में आगे बढ़ते हुए परियर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


परियर क्षेत्र के बंदाखेड़ा, पन्नाखेड़ा, रुदई खेड़ा, पारा, भदनी, कोरारीकला आदि गांवों के लोगों ने खेत में बाघिन के पद चिह्न देख वन विभाग को सूचना दिए। मौके पर पहुंची टीम ने पद्चिन्हों के बाघिन कटरीना के होने की पुष्टि की। वन विभाग की टीम ने परियर क्षेत्र के ग्रामीणों को सावधान कर रही है। फारेस्टर राजीव मिश्रा ने बताया कि शनिवार को टीम परियर इलाके में डेरा डालेगी। बाघिन के पद्चिन्हों से उसके इसी इलाके में होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed