फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Out of 1803 Waqf properties, 589 are government properties, worth more than Rs 200 crore.

Unnao News: 1803 वक्फ संपत्तियों में से 589 सरकारी, कीमत दो साै करोड़ से ज्यादा

Sat, 08 Feb 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Out of 1803 Waqf properties, 589 are government properties, worth more than Rs 200 crore.
कलक्ट्रेट ​स्थित जिला अल्प संख्यक कल्याण अ​धिकारी कार्यालय। - फोटो : कलक्ट्रेट ​स्थित जिला अल्प संख्यक कल्याण अ​धिकारी कार्यालय।
उन्नाव। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज 1803 संपत्तियों का सत्यापन कराया है। इनमें 1762 सुन्नी वक्फ बोर्ड और 41 शिया वक्फ बोर्ड की संपत्तियां हैं। सत्यापन में 589 सरकारी जमीनें सार्वजनिक उपयोग और सरकारी होने की पुष्टि हुई है। सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत करीब दो अरब रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन




प्रशासन ने सभी तहसीलों के एसडीएम और भूलेख विभाग से वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज 1803 संपत्तियों का सत्यापन कराया। इनमें सुन्नी वक्फ बोर्ड के नाम की 1762 और शिया वक्फ बोर्ड की 41 संपत्तियां मिलीं। सत्यापन में 589 संपत्तियां सार्वजनिक होने की पुष्टि हुई है। सर्किल रेट के अनुसार इनकी कीमत दो अरब से अधिक बताई जा रही है। भूलेख विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 200 संपत्तियां 35 साल पहले तक (1989 या इससे पहले) से वक्फ बोर्ड की संपत्ति बताई गई हैं। वहीं, 1995 में तत्कालीन केंद्र सरकार की ओर से वक्फ बोर्डों को जमीन अधिग्रहण के और ज्यादा अधिकार देने के बाद इस बोर्ड की संपत्तियों में दो गुना से अधिक इजाफा हुआ। जिला प्रशासन ने सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेजी है। (संवाद)
विज्ञापन



-----

सार्वजनिक संपत्तियों का क्षेत्रफल सौ हेक्टेयर से अधिक



वक्फ बोर्डों में दर्ज पाई गईं सार्वजनिक संपत्तियों का क्षेत्रफल सौ हेक्टेयर से अधिक है। इनमें सदर तहसील में 29.948 हेक्टेयर है। पुरवा में 165 हेक्टेयर है। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी सरकारी में चिह्नित वक्फ संपत्तियों का जिला प्रशासन सत्यापन करके भूमि क्षेत्रफल, भवन आदि का स्थलीय सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



शासन को सर्वे रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें कुल 1803 वक्फ संपत्तियों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान किया गया। इसमें 589 वक्फ संपत्तियां राजस्व रिकॉर्ड में सरकारी सार्वजनिक संपत्ति में मिलीं। इनमें तहसील सफीपुर में 255, बांगरमऊ में 14, हसनगंज में दो, पुरवा में 156, बीघापुर में एक और तहसील सदर में 161 वक्फ संपत्तियां राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार सरकारी सार्वजनिक संपत्ति के रूप में दर्ज हैं।

-सुशील कुमार गोंड, एडीएम



---



सभी छह तहसीलों में वक्फ और उनमें चिह्नित सरकारी संपत्तियां



तहसील-सुन्नाव वक्फ बोर्ड- शिया वक्फ बोर्ड-कुल-सरकारी संपत्ति



सफीपुर-676-12-688-255



बांगरमऊ-13-00-13-14



हसनगंज-365-17-382



पुरवा-364-02-382-02



बीघापुर-02-00-01



सदर-342-10-352-161



कुल-1762-41-1803-589



-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed