फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Income tax investigation continues in Al Super Slaughter House

Unnao: अल सुपर स्लॉटर हाउस में आयकर की जांच जारी, कंप्यूटर डाटा और अभिलेखों का हो रहा है मिलान

Tue, 24 Jan 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2023 11:30 PM IST
सार

दही औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अल सुपर स्लाटरहाउस में 60 घंटे से आयकर की जांच चल रही है। टीम अभिलेखों की जांच में जुटी है। साथ ही, कंप्यूटर डाटा और अभिलेखों का मिलान कर रही है।
 

विज्ञापन
Income tax investigation continues in Al Super Slaughter House
स्लाटर हाउस में आयकर विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित अल सुपर स्लॉटर हाउस में 60 घंटे बाद भी आयकर की जांच जारी है। आयकर अधिकारी अभिलेखों की जांच में जुटे हुए हैं। जांच के कारण फैक्टरी में उत्पादन भी बंद है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कंपनी के चार्टर्ड एकांउटेंट को भी तलब किया गया है।

विज्ञापन

सोमवार को गेट पर तैनात सीआरपीएफ जवानों ने मवेशियों के वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया। टीम कंप्यूटर डाटा और अभिलेखों का मिलान कर रही है। सूत्रों की माने तो फैक्टरी प्रबंधन से फर्म के खाते से जुड़ी जानकारियां ली जा रही हैं। वार्षिक आय के साथ कंपनी द्वारा दाखिल किए जा रहे रिटर्न की पूछताछ भी मैनेजरों से की जा रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कंपनी के चार्टर्ड एकांउटेंट को भी तलब किया है। बताया जा रहा है कि जांच की समय सीमा बढ़ने के साथ वित्तीय अनियमितता की आशंका भी बढ़ती जा रही है। 2020 में दूषित पानी बहाने पर अल सुपर स्लॉटर हाउस को सील कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल तक स्लॉटर हाउस बंद रहा था। पिछले साल मई में कोर्ट के निर्देश पर फैक्टरी की सील खोली गई थी। आठ माह बाद ही आयकर ने छापा मारा है। बता दें कि पिछले 60 घंटे बाद भी टीम अभिलेखों की जांच में जुटी है। साथ ही, कंप्यूटर डाटा और अभिलेखों का मिलान कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed