फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   one dead body found in unnao up

Unnao News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
one dead body found in unnao up
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

उन्नाव जिले में पति से विवाद के बाद पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मगरवारा स्थित रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर शव मिला। मृतका के भाई ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या करने की बात कही है। हालांकि अभी उसने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दरबारीखेड़ा निवासी रामचंद्र रावत की पत्नी नीलम (40) का शव सदर कोतवाली क्षेत्र में मगरवारा चौकी क्षेत्र में रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर मिला। पेट्रोलिंग मैन दुलारे ने शव देख स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मगरवारा चौकी प्रभारी संदीप पांडेय पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर की गई फोटो से, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के संभरखेड़ा गांव निवासी मृतका के भाई ज्ञानू ने शव की पहचान की। भाई के बताया कि बहनोई रामचंद्र मगरवारा में प्लाई बनाने वाली फैक्टरी में काम करते हैं। बहन भी फैक्टरी परिसर में बनी कालोनी में साथ रहती थी। बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पति से विवाद के बाद ही बहन ने यह कदम उठाया है। तीन बच्चें में राम सिंह, अमित और सुमित हैं। चौकी इंचार्ज संदीप पांडेय ने बताया कि भाई ने पति से विवाद के बाद आत्महत्या की बात कही है। लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed