फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: विधायक व ब्लॉक प्रमुख पर किसान को पुलिस से पिटवाने का आरोप

Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
other
सोनिक। सदर विधायक और उनके भाई व बिछिया ब्लॉक प्रमुख पर जबरन जमीन का बैनामा कराने और रुपये न देने का आरोप लगाने वाले किसान के बेटे ने एक और वीडियो शेयर किया है। बेटे का आरोप है कि विधायक और उनके भाई के इशारे पर दही थाना पुलिस पिता को थाने लेकर गई और पिटाई की। बेटे ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के गांव दौलतखेड़ा निवासी किसान रामगोपाल की पत्नी जागेश्वरी के नाम सिंघूपुर की डेढ़ बीघा जमीन की बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता ने अपने बेटे सूर्यांश के नाम रजिस्ट्री कराई थी। रामगोपाल ने तीन दिन पहले आरोप लगाया था कि ब्लाक प्रमुख नीरज गुप्ता ने जमीन की रजिस्ट्री तो करा ली लेकिन अब रुपये नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को किसान के बेटे दिनेश और पत्नी जागेश्वरी ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। आरोप लगाया कि शनिवार शाम को दही थाना पुलिस घर आई और बिना कारण पिता रामगोपाल को पीटते हुए उठा ले गई। विधायक और ब्लाक प्रमुख के इशारे पर थाने में भी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है कि आपकी सरकार में अत्याचार होगा। न्याय मांगना गुनाह है तो हम परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे। इ
सके जिम्मेदार विधायक, उनके भाई, सिंघूपुर के पूर्व प्रधान और उसका एक साथी होगा।
मालूम हो कि किसान की ओर से आरोप लगाने के बाद ब्लॉक प्रमुख के बेटे सूर्यांश ने सीओ को प्रार्थनापत्र देकर जमीन का सौदा 24.70 लाख में होना बताया था। सीओ सिटी आशुतोष कुमार को बताया था कि 31 मई 2022 को जमीन का बैनामा कराते समय 6.70 लाख रुपये दिए थे। शेष रुपये आठ महीने में देने की बात तय थी। इसके लिए पोस्ट डेटेड चेक दिए थे। जिनका पूरा ब्योरा रजिस्ट्री में भी दर्ज है।

पुलिस द्वारा पिटवाने के आरोप पर ब्लाक प्रमुख ने बताया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। उन्हें व परिवार को बदनाम करने के लिए किसी के इशारे पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को कागजों के साथ बुलाया गया है। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed