{"_id":"6381146edf8dc063845b428e","slug":"other-unnao-news-knp730243341","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: तीन अधिवक्ताओं की बार एसोसिएशन की सदस्यता बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: तीन अधिवक्ताओं की बार एसोसिएशन की सदस्यता बहाल
विज्ञापन
उन्नाव। राज्य विधिज्ञ परिषद इलाहाबाद के आदेश पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरीशचंद्र शुक्ला एवं चुनाव अधिकारी बीके बाजपेई ने बैठक करके तीन अधिवक्ता सदस्य राकेश प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद कुमार शुक्ला एवं महेश चंद्र बाजपेई की बार एसोसिएशन की सदस्यता बहाल करने का आदेश पारित किया।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि तीनों सदस्यों का संपूर्ण शुल्क अदा है। उन पर कोई बकाया नहीं है। न ही बार एसोसिएशन के सदन से और ना ही कार्यकारिणी बैठक में इनके खिलाफ कोई आदेश पारित किया गया है। सदस्यों को मात्र एक नोटिस कार्यकारिणी के प्रस्ताव से भेजी गई थी लेकिन विधिक रूप से नोटिस को आदेश नहीं माना जा सकता है।
इन सदस्यों के खिलाफ कार्यकारिणी अथवा सदन द्वारा कोई आदेश नहीं पारित किया गया है। इसलिए इनकी सदस्यता बहाल करते हुए उन्हें मतदाता सूची में शामिल किए जाने का आदेश पारित किया गया।