फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

Unnao News: उन्नाव बार एसोसिएशन चुनाव की तारीख घोषित..

Fri, 25 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
other
उन्नाव। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित करने के लिए एल्डर कमेटी के चेयरमैन हरीश शुक्ला एवं चुनाव अधिकारी बीके बाजपेई ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चुनाव कार्यक्रम में मतदाताओं की फाइनल सूची का प्रकाशन पांच दिसंबर को होगा। अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्क उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए नामांकन सात दिसंबर को होगा। महामंत्री व संयुक्त मंत्री के तीन और कनिष्ठ सदस्य के छह पदों के लिए आठ दिसंबर को नामांकन होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम में अपने घोषणापत्र की उद्घोषणा 12 दिसंबर व महामंत्री पद के प्रत्याशियों की घोषणा 13 दिसंबर को करनी होगी। मतदान 14 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। 15 दिसंबर को सभी पदों के लिए मतगणना सुबह नौ बजे से होगी। एल्डर कमेटी के चेयरमैन 16 अक्तूबर को चुनाव के नतीजे घोषित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed