फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

गलत दवा के प्रयोग से सड़ा था आलू बीज

Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
other
गंजमुरादाबाद। ब्लॉक क्षेत्र में करीब 80 बीघे में बोया गया आलू का बीज गलत दवा का इस्तेमाल करने से सड़ गया था। जांच करने वाले कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीज शोधन में पौध और फसल बढ़ाने वाली दवा का प्रयोग करने से ऐसा हुआ है। जांच रिपोर्ट के बाद दवा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद ब्लाक के गांव हसनापुर, ताजपुर, भुड्डा, मेला आलमशाह आदि के किसान रामकिशोर, गुड्डन, महेंद्र, संजय सहित 12 किसानों का 80 बीघे में बोया गया आलू का बीज अंकुरित नहीं हुआ था। बीज बाद में सड़ गया था। किसानों ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में बीज व दवा विक्रेताओं द्वारा बीज शोधन के लिए दी गई प्रेरक नामक दवा का प्रयोग करने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तीन दिन पहले जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, एडीओ कृषि देवी सिंह और कृषि विशेषज्ञ चंद्रेश मौर्या ने मिट्टी, बीज और दवा की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम के अनुसार जो दवा विक्रेताओं ने किसानों को बीज शोधन के लिए दी थी, वह पौध और फसल को बढ़ाने के लिए प्रयोग की जाती है। गलत दवा प्रयोग करने से बीज सड़ गया। एडीओ कृषि देवी सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। गलत दवा देने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed