फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   other

मंडी शुल्क के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 03 Jan 2022 06:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
other
मंडी परिषद सचिव सुधीर सिंह को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। कृषि कानून खत्म होने के बाद शासन ने मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था फिर लागू कर दी है। अब व्यापारियों ने इसका भी विरोध शुरू कर दिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष की अगुवाई में व्यापारियों ने कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन मंडी समिति सचिव सुधीर सिंह को दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारी कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पहुंचे। यहां कृषि कानूनों की वापसी के बाद दोबारा लागू हुई मंडी शुल्क की पुरानी व्यवस्था पर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निकटवर्ती अन्य राज्यों में मंडी शुल्क नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में यहां दोबारा लागू किया जाना व्यापारियों के साथ अन्याय है। पिछले साल पांच जून को शुल्क समाप्ति के बाद प्रदेश में तमाम नए उद्योग स्थापित हुए। वह सब भी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मंडियों मे यूजर चार्ज के रूप मे आधा प्रतिशत शुल्क वाले संगठन के पुराने निर्णय को लागू करने की बात कही। विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत चुनाव आयोग की ओर से मंडी स्थल अधिगृहीत किये जाने पर विरोध दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

कहा कि मंडियों के अधिगृहीत हो जाने से व्यापारियों का आर्थिक नुकसान होता है। चुनाव बाद भी कई दिनों तक मंडी बंद रहती है। इसका व्यापारियों को कोई मुआवजा नहीं मिलता है। इस दौरान जिलामंत्री राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, आयुष शुक्ला, महिला इकाई जिलाध्यक्ष सरिता सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष देवेंद्र शंकर बाजपेई, उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा, निशांत शुक्ला, नैना जायसवाल, निशेष जायसवाल, नवनीत पांडेय, नीतू मिश्रा, अनूप सैनी, संतोष पाल व प्रसन्न मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed