{"_id":"60d4d2f98ebc3e348d21ce2e","slug":"other-unnao-news-knp6362468127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी को राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन मान ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी को राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन मान ट्रायल
विज्ञापन
जैतीपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसपी जीआरपी सौमित्र यादव।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राष्ट्रपति के कानपुर से लखनऊ के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर एसपी जीआरपी सौमित्र यादव व आरपीएफ के सहायक कमांडेंट ने मातहतों सहित लखनऊ से विशेष वैगन में बैठकर पूरे रूट का निरीक्षण किया। गुरुवार को नई
दिल्ली-लखनऊ शताब्दी ट्रेन को राष्ट्रपति की विशेष ट्रेन के ट्रायल के तौर पर संचालित करते हुए लखनऊ तक ले जाया गया। इस दौरान लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग स्थित स्टेशनों व रेलवे क्रासिंग सहित अन्य स्थानों पर सिविल पुलिस को भी तैनात किया गया। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी, एएसपी व सीओ सिटी कृपाशंकर ने भी स्टेशनों पर पहुंच कर सुरक्षा मॉक ड्रिल का जायजा लिया। उन्नाव रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधीक्षक से पहले सीओ सिटी भी पहुंचे। जीआरपी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, आरपीएफ थाने के इंसपेक्टर केके तिवारी, विशेष ड्यूटी पर तैनात किए गए एसएन मिश्र, उप निरीक्षक हरिप्रसाद व केके उपाध्याय मुस्तैद रहे।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम पर रेल प्रशासन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां स्थगित कर दी हैं। स्टेशन अधीक्षक एच मेहंदी ने कहा कि वीआईपी कार्यक्रम के दौरान स्वाभाविक तौर पर किसी को अवकाश नहीं दिया जा सकता है। बल्कि बाहर से लाकर अतिरिक्त स्टाफ का इंतजाम किया जाता है।