फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   oth taken ceremony in unnao

उन्नावः औरास परिसर में सभासद का शपथ ग्रहण आयोजन, पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
oth taken ceremony in unnao
औरास में मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाते मोहान विधायक ब्रजेश रावत। - फोटो : UNNAO
औरास नगर पंचायत औरास परिसर में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मोहान विधायक बृजेश रावत व भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष राकेश कुमार एडवोकेट ने नामित सभासदों ध्यान प्रकाश चौरसिया, प्रबोध त्रिपाठी और सविता रावत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का हवाला देते हुए नगर प्रशासन ने नगर के निर्वाचित दसों सभासदों में से एक भी सभासद को कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं दिया। इससे सभी निर्वाचित सभासदों में नगर प्रशासन के प्रति रोष रहा। नगर पंचायत के लिपिक लक्ष्मी नारायण चौरसिया, रामप्रकाश अवस्थी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रपाल रावत, गोविंद सिंह, पुजानी सिंह, अमरेंद्र सिंह, गोलू पांडे, मनोज यादव, सोनू गुप्ता, मोहित सिंह, अनुराग द्विवेदी व इंद्र प्रकाश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा ने लाखन सिंह यादव, अजय तिवारी और टीकाराम राजपूत तीन नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तीन नामित सभासदों को मिलाकर नगर में अब सभासदों क संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, मोनू सिंह, पंकज गौतम, संदीप बाजपेई, कैलाश शुक्ला, थानेश्वर कठेरिया, शहजाद अली, सफ ीउल्ला अंसारी व माबूद आदि सभासद भी मौजूद रहे।
बांगरमऊ में नव मनोनीत सभासद मंजू गुप्ता, ज्ञानेश द्विवेदी, विकास गुप्ता, उमेश चंद्र पटेल व अंकित कुमार गौतम को नगर पालिका अध्यक्ष इजहार खां गुड्डू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के कोषाध्यक्ष पुनीत गुप्ता, नगर अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, अवर अभियंता पंकज पटेल, जलकल अभियंता प्रियंका कटियार, पालिका परिषद के सभी सभासद व लिपिक रविंद्र कुमार मौजूद रहे।
वहीं कोविड-19 महामारी से लड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले दो सफ ाई नायक मुकेश कुमार व सुनील कुमार को पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में नगरपालिका कर्मचारी अहमद हुसैन के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर मिश्र ने किया।

सफीपुर नगर पंचायत सभागार में मनोनीत सभासद सतगुरु प्रसाद मिश्रा, राजू चौहान व नीरज सैनी को चेयरमैन नसीम अहमद ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अधिशाषी अधिकारी डा. अनुपम सिंह, सूर्य प्रसाद मिश्र, सत्य प्रकाश द्विवेदी, कंचन गुप्ता, राष्ट्रीय पाल किसान यूनियन के प्रदेश सचिव सुनील चौरसिया, वरिष्ठ लिपिक होरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed