फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   orgainic farming in unnao

कृषि विकास योजना एवं नमामि गंगे योजना में दिया जैविक खेती की प्रशिक्षण

Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
orgainic farming in unnao
विकासभवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती की जानकारी देते सीडीओ। - फोटो : UNNAO
परंपरागत कृषि विकास योजना एवं नमामि गंगे योजना में जैविक खेती कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि जैविक खेती से उत्पादित अन्न पौष्टिक होता है।
विज्ञापन

विकासभवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि किसान जीवामृत, बीजामृत, घनामृत तैयार करके उसके उपयोग से बाजरा, मोटे अनाज, उड़द, मूंग, अरहर व तिल का उत्पादन करें।
विज्ञापन

बताया कि जैविक खेती से उत्पादित किया हुआ अन्न पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है। यूपी मुख्यालय लखनऊ के तकनीकी समन्वयक डॉ. मुकेश गौतम ने योजना के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। बताया कि 5-5 समूहों के सभी किसानों के यहां जैविक खेती के कार्यक्रम कराए जाएं। उन्होंने जैविक खेती के कृषक उत्पादक संघ गठन करने के लिए भी बायोसर्ट संस्था को निर्देशित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि जनपद में कुल 1600 हेक्टेअर भूमि में जैविक खेती गंगा किनारे के 8 विकासखंड के 64 ग्रामों में कराए जा रहे हैं। जिसके लिए किसानों को जनपद और राजस्व ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बायोसर्ट इंटरनेशनल प्रा.लि. के अभिषेक आनंद व गिरजेश त्रिपाठी ने किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी।

जैविक खेती का कार्य कर रहे नवाबगंज के विजय कुमार मिश्रा ने धान, उड़द, मूंग, चना, सरसों एवं सब्जी की जैविक खेती, सिकंदरपुर सरोसी से मनोहर लाल ने लेमन ग्रास, जिरेनियम खस की खेती, सफ ीपुर के बबलू ने लेमन ग्रास और मियागंज के बच्चनलाल दीक्षित ने प्रजाति काला नमक धान की जानकारी दी। विजय कुमार मिश्र ने जैविक खेती की प्रदर्शनी भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed