फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   OPD closed, patients uproa

Unnao News: ओपीडी बंद, मरीजों का हंगामा

Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 31 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
OPD closed, patients uproa
- संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राठ। सीएचसी में गुरुवार सुबह ओपीडी बंद रही। कर्मचारी रामनवमी की छुट्टी बताकर मरीजों को टरकाते रहे। एक घंटे से भटक रहे मरीजों ने हंगामा करते हुए एसडीएम से शिकायत की। करीब 11 बजे इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने ओपीडी पहुंच इलाज किया।
सुबह 10 बजे ओपीडी गेट पर ताला पड़ा था। सीएचसी में मात्र एक चिकित्सक डॉ. चतुर्भुज सिंह थे जो इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे थे। ओपीडी में किसी डॉक्टर के न होने पर सीएचसी में जमकर हंगामा काटते हुए एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने तत्काल फोन पर अधीक्षक से बात की। जिसके बाद करीब 11 बजे इमरजेंसी में तैनात डॉ. चतुर्भुज सिंह ओपीडी पहुंचे। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद इलाज शुरू हुआ। दिन भर एक डॉक्टर के भरोसे इमरजेंसी व ओपीडी रही। ओपीडी में दोपहर 12.30 तक 50 मरीजों का इलाज हो पाया। वहीं नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में दिन भर ताला पड़ा रहा।
विज्ञापन

एसडीएम पवन प्रकाश पाठक ने कहा अस्पताल में इलाज न होने की शिकायत मिली थी। अधीक्षक को व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. राम अवतार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अधीक्षक से मामले की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नौहाई गांव के पूरन सिंह ने बताया बुखार से पीड़ित होने पर इलाज कराने सीएचसी पहुंचे। अस्पताल बंद मिला वहीं कर्मचारी छुट्टी होने की बात कह रहे थे। बताया दो घंटे बैठने के बाद दो गोलियां मिलीं हैं।


-नगर के बुधौलियाना मोहल्ला निवासी आजाद अहमद ने बताया गुरुवार सुबह स्किन में एलर्जी की समस्या हुई। सीएचसी में ताला पड़ा था। कर्मचारियों ने कहा रामनवमी की छुट्टी है। अगले दिन आने की कह कर टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed