फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Only one awedfan for teachers prize

राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए शिक्षक नहीं दिखा रहे रुचि

Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Only one awedfan for teachers prize
उन्नाव। जिले के परिषदीय स्कूलों में 8580 शिक्षकों की तैनाती है लेकिन विडंबना ऐसी कि राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए तीन शिक्षक भी तलाशे नहीं मिल रहे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है लेकिन अब तक सिर्फ एक शिक्षक ने आवेदन किया है। इससे नाराज बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बीएसए को निर्देश दिए हैं कि कम से कम दो और शिक्षकों का राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन कराएं।
विज्ञापन

जिले में प्राथमिक स्कूलों में 1442 प्रधानाचार्य व 3250 सहायक शिक्षक, उच्च प्राथमिक स्कूल में 239 प्रधानाचार्य व 1153 सहायक शिक्षक व कंपोजिट स्कूलों में 306 प्रधानाचार्य व 1970 सहायक शिक्षक तैनात हैं। राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए इस बार आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हुई थी। प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करने थे लेकिन 26 मई तक सिर्फ एक ही शिक्षक ने पोर्टल पर आवेदन किया है। बेसिक शिक्षा निदेशक की नाराजगी पर बीएसए ने सभी बीईओ को इस संदर्भ में निर्देशित किया है।
विज्ञापन

ये है मानक
स्कूल में छात्रों की नामांकन संख्या बढ़ाने के साथ गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई व नए आयामों के माध्यम से छात्रों को आगे बढ़ाने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार हर साल पुरस्कृत करती है। इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। नियमानुसार जिले से कम से कम तीन शिक्षकों को आवेदन करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने ब्लॉक के अच्छे शिक्षकों का राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए प्रेरणा पोर्टल पर आवेदन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed