फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Only after the clean chit from the CPCB will open 41 clauses in Unnao

सीपीसीबी से क्लीन चिट के बाद ही खुल सकेंगी उन्नाव में बंद 41 टेनरियां

Wed, 19 Jun 2019 12:55 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Wed, 19 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Only after the clean chit from the CPCB will open 41 clauses in Unnao
सीईटीपी दही चौकी में नई मशीन लगाते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला
एनजीटी की कार्रवाई की जद में आई 41 टेनरी के संचालकों व सीईटीपी प्रबंधतंत्र ने पूर्ण बंदी से राहत पाने की कवायद शुरू कर दी है। सीईटीपी के उत्प्रवाह को प्रदूषण रहित बनाने के लिए आधुनिक उपकरण लगाने का काम प्रारंभ है। करीब चार करोड़ रुपये खर्च कर सीईटीपी दही चौकी व बंथर में जेट एसपीरेटर, फिल्टर बेल्ट प्रेस मशीन, ब्लोअर व सरफेस एरिएटर लगाए जाएंगे। सीईटीपी प्रबंधतंत्र ने एक माह में नई मशीनों को लगवाने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद सीपीसीबी को दोबारा रिपोर्ट भेजी जाएगी। सीपीसीबी की क्लीन चिट मिलने के बाद ही टेनरियों में काम शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन



नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर  केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) ने लगातार पांच दिन तक सीईटीपी (कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) दही चौकी व बंथर में पानी के उत्प्रवाह की जांच की थी। सीपीसीबी ने जांच रिपोर्ट एनजीटी को दी थी। रिपोर्ट में खामियां मिलने पर एनजीटी ने सीईटीपी से जुड़ी 41 टेनरियों को तब तक बंद करने के आदेश दिए थे जब तक खामियां दूर नहीं हो जाती। एनजीटी के आदेश पर सीपीसीबी ने 41 टेनरियों में उत्पादन बंद करा दिया है।
विज्ञापन


माघ मेला के दौरान तीन माह की बंदी और अब अनिश्चितकालीन बंदी के डर से टेनरी संचालकों ने सीईटीपी प्रबंधतंत्र के साथ मिल खामियों को दूर करने का काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत दही चौकी व बंथर सीईटीपी के लिए जेट एसपीरेटर, फिल्टर बेल्ट प्रेस मशीन, ब्लोअर व सरफेस एरिएटर मशीन की खरीद कर ली गई है। दोनों सीईटीपी में नई मशीनों को लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। सीईटीपी प्रबंधतंत्र के अनुसार एक माह के अंदर नई मशीनों को लगा लिया जाएगा। मशीनों की खरीद व उन्हें लगवाने में लगभग चार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जिसके बाद रिपोर्ट सीपीसीबी को भेजी जाएगी। सीपीसीबी के अधिकारी सीईटीपी का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट एनजीटी को सौपेंगे। रिपोर्ट सही मिलने पर दोबारा टेनरी खोली जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed