{"_id":"b3832ae3ea967ae2381d3b60299f4cca","slug":"one-person-death-drinking-raw-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब पीने से एक की मौत, कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब पीने से एक की मौत, कई बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के निंबहरा गांव में शनिवार को कच्ची शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग बीमार हो गए। दो युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी टीम के साथ गांव पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के करोवन निंबहरा गांव के लोगों ने शनिवार दोपहर कच्ची शराब पी थी। कुछ देर बाद ही कई लोगों की हालत बिगड़ गई। देर शाम निंबहरा गांव निवासी विनोद उर्फ कल्लू (38) की मौत हो गई। मौत होने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। शराब पीने वाले लोगों को उनके परिजन इलाज के लिए लेकर जाने लगे। गंभीर हालत को देखते हुए इसी गांव के रहने वाले राजेंद्र (27) और कल्लू (35) को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी और कोतवाली प्रभारी परशुराम त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचे और शराब पीने से बीमार हुए लोगों से मामले की जानकारी ली। दोनों अधिकारी गांव पहुंचे और तफ्तीश शुरू की। बताया जा रहा है कि अवैध शराब बनाने और उसकी बिक्री करने वाले लोग गांव के ही होने से ग्रामीण खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती राजेंद्र ने बताया कि पास के भवानीखेड़ा गांव में भी कुछ लोगों के बीमार होने की सूचना है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वह गांव में मामले की तफ्तीश कर रहे हैं। अभी तक एक युवक की मौत और दो लोगों के बीमार होने की ही जानकारी हुई है। आबकारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि उन्हें अभी-अभी घटना की जानकारी हुई है वह रास्ते में हैं।