{"_id":"5495bf9187ecf462afc87dbcfefe3472","slug":"one-lane-of-the-motorway-will-be-twice-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो बार में बनेगी हाइवे की एक लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो बार में बनेगी हाइवे की एक लेन
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। हाइवे की मरम्मत के लिए एक लेन बंद करने से शनिवार को चालीस घंटे जाम लगने के बाद जिला प्रशासन ने एनएचएआई का काम बंद करा दिया।
एनएचएआई और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक के बाद आधी लेन का ट्रैफिक रोकने और सुबह ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक और रात में सड़क की मरम्मत का काम करने के निर्देश दिए। बुधवार को इसी फार्मूले पर काम हुआ और राहत की बात यह रही कि सड़क भी बनती रही और ट्रैफिक भी चलता रहा। हालांकि रेलवे क्रासिंग के पास गड्ढे न भरे जाना वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना रहा।
शहर के गदनखेड़ा चौराहा के पास से शनिवार को हाइवे की मरम्मत का काम शुरू हुआ था। एनएचएआई ने कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इसके चलते शनिवार सुबह से शुरू हुआ जाम शुक्रवार रात तक जा रहा।
हाइवे जाम होने से उन्नाव-रायबरेली मार्ग, हरदोई मार्ग और उन्नाव शुक्लागंज मार्ग पर भी जाम लगा रहा। भीषण जाम में कई लाल और नीली बत्ती लगे वाहन भी कई-कई घंटे फंसे रहे थे। भीषण जाम के असर से लखनऊ और कानपुर के आला अधिकारियों से लेकर कई मंत्री और वीआईपी प्रभावित हुए तो हड़कंप मच गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने एनएचएआई अफसरों को बुलाया और तुरंत काम रोकने को कहा।
विज्ञापन
इसके बाद हुई बैठक में तय हुआ कि दिन में ग्यारह बजे से शाम पांच बजे तक ही काम कराया जाए और वह भी सिर्फ आधी लेन पर आधी लेने का काम पूरा करने के बाद वह सड़क वाहनों के आवागमन के लायक हो जाए तब बाकी लेन का काम कराया जाए। बुधवार को इसी फार्मूले पर काम कराया गया।
रात की बात यह रही कि सड़क निर्माण का काम भी चलता रहा और जाम भी नहीं लगा। हालांकि हाइवे पर पड़ने वाली रेलवे क्रासिंग के पास सड़क के गड्ढे न भरे जाने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ओवरब्रिज की सर्विस लेन से भारी वाहन चलने से क्षतिग्रस्त हुए लखनऊ की ओर जाने वाली सर्विस लेन को भी बंद कर दिया गया है इससे लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को गड्ढों से होकर निकलना पड़ा रहा है। जेई मुकेश कौशिक ने बताया कि गड्ढे भरवाने का काम कराया जा रहा है।