फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One killed in accidents, three injured

हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 26 Aug 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 26 Aug 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
One killed in accidents, three injured

उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार रात उन्नाव-हरदोई बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथी को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गंगाघाट थानाक्षेत्र के कंचन नगर मोहल्ला निवासी गिरीश कुमार शुक्ला (32), मध्य प्रदेश के दतिया निवासी दोस्त धर्मेश (30) के साथ अपने गांव माखी गया था। रात करीब बारह बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। उन्नाव-हरदोई बाईपास मार्ग पर रामबक्श खेड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गिरीश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी धर्मेश को नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया है।

इसी तरह, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवाबगंज कसबा के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा गांव निवासी नादिर (40) और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed