{"_id":"b065bdd4c36548bcef9f6722df98ca0a","slug":"one-killed-in-accidents-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में बच्चे की मौत, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में बच्चे की मौत, चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग सड़क हादसों में छह साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि दंपति और बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अचलगंज थानाक्षेत्र के बंथर गांव निवासी सचिन (6) पुत्र स्व. शिवशंकर पाल बुधवार देर शाम लखनऊ-कानपुर हाइवे के किनारे स्थित एक दुकान से टाफी लेने जा रहा था। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के राहतगंज मोहल्ला निवासी पिंटू अपनी पत्नी रूपमा (29) और बेटे अभिषेक (7) के साथ शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अपनी रिश्तेदार के घर जा रहा था।
विज्ञापन
कब्बाखेड़ा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें दंपति और बच्चा घायल हो गया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह आवास विकास बाईपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोतीनगर मोहल्ला निवासी शिवम (21) पुत्र रामू सोनी घायल हो गया।
विज्ञापन