फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One killed, four injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, चार घायल

Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
One killed, four injured in a collision between two bikes
पुरवा। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर रविवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी व छह साल के बेटे को चोटें आईं हैं। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के भवलिया गांव निवासी अरुण कुमार कुमार (45) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कार चलाता था। दो दिन पहले वह घर आया था। रविवार को वह पत्नी उर्मिला व बेटे अनुराग (6) के साथ बाइक से पुरवा के पकरा गांव बहन सरोजनी के घर गया था। शाम को घर लौटते वक्त उसकी बाइक पुरवा-उन्नाव मार्ग पर बैगांव मोड़ के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में अरुण की मौत हो गई। उसकी पत्नी व बेटे अनुराग को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार कानपुर नगर के सीसामऊ निवासी विशाल जोशी व उसका ममेरा भाई शहर के शेखपुर निवासी शिवम तिवारी (23) भी घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

सिपाहियों ने किया मदद से इनकार
स्थानीय लोगाें के अनुसार हादसे के बाद मौके पर मौजूद डॉयल 112 के सिपाहियों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी लगाए जाने की बात कह मदद से इनकार कर दिया। इस पर स्थानीय लोगाें ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हादसे के वक्त दोनों बाइकों पर सवार किसी भी शख्स ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस के मुताबिक अरुण की मौत सिर पर चोट आने से हुई है। अगर वह हेलमेट लगाए होता, तो शायद जान बच जाती। अरुण के परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed