फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One killed, five wounded in two accidents on expressway

एक्सप्रेस वे पर दो हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Mon, 08 Apr 2019 12:23 AM IST
संतोष भदौरिया अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Published by: संतोष भदौरिया Updated Mon, 08 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
One killed, five wounded in two accidents on expressway
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर लोधाटीकुर गांव के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
 लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर देख सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक गाजियाबाद का रहने वाला था। जबकि घायल आगरा के सिकंदरा में रहने वाले हैं।
विज्ञापन



गाजियाबाद के थाना लोनी की पूजा कालोनी निवासी दिनेश श्रीवास्तव (35) चालक हितेष (32) पुत्र रामवीर के साथ गाजियाबाद से लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर लोधाटीकुर गांव के निकट टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में दिनेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि चालक हितेष का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



वहीं दूसरी घटना एक्सप्रेस-वे पर औरास थानाक्षेत्र के ही बाबखूेड़ा गांव के सामने हुई। जिसमें तेज रफ्तार खाली ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। घटना में आगरा के सिकंदरा कस्बा निवासी अनीशा (45) पत्नी कबीर, अबीबुन (65) पत्नी कबीज्जुन, रुखसाना (50) पत्नी शकील अहमद, मोमिना (30) पति अंसार घायल हो गई। सभी बाराबंकी के देवा शरीफ जा रहे थे। पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाई। हालत गंभीर देख सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed