फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One inspector, 15 police personnel including three inspectors isolate

एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मी आइसोलेट

Thu, 14 May 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
One inspector, 15 police personnel including three inspectors isolate
उन्नाव। मुंबई से गोरखपुर जा रहे डीसीएम सवार 25 मजदूरों में एक की मौत ने अजगैन थाना के एक इंस्पेक्टर व दरोगा समेत 15 पुलिस कर्मियों को मुश्किल में डाल दिया है। पुलिस कर्मियों ने नवाबगंज टोल प्लाजा पर डीसीएम को रोका था। बाद में मृतक व उसके परिजनों को शव वाहन से गोरखपुर भेजने में मदद की थी। गोरखपुर मृतक के दो परिजनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अजगैन थाना के एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा सहित 15 पुलिस कमियों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी हीरालाल यादव (45) पुत्र मनीराज अपने चचेरे भाई अमरनाथ व गांव के अन्य लोगों के साथ मुंबई के सांताक्रूज में एक पेंट की दुकान में नौकरी करता था। लॉक डाउन के बाद सभी मुंबई में फंस गए थे। 8 मई शुक्रवार को हीरालाल व उसके चचेरे भाई समेत गोरखपुर व आजमगढ़ के 27 लोग घर जाने के लिए पैदल निकले। 70 किमी पैदल चलने के बाद पिकअप से वह नासिक पहुंचे। यहां सभी ने घर जाने के लिए 2600 रुपये प्रति सवारी पर डीसीएम बुक की। शनिवार देर शाम झांसी में डीसीएम रुकने पर हीरालाल को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ सिर में दर्द शुरू हो गया। दवा दिलवाने के बाद सभी डीसीएम से गोरखपुर के लिए निकले। उरई के पास डीसीएम में हीरालाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात लगभग एक बजे उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में नवाबगंज टोल प्लाजा पर पुलिस ने डीसीएम रोकी तो उसमें 26 लोगों के साथ एक शव मिला। एसडीएम प्रदीप कुमार वर्मा व सीओ कृपाशंकर ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम सवार लोगों से पूछताछ की और मेडिकल टीम से सभी की जांच करा शव वाहन से मृतक व उसके परिवार के दो लोगों गोरखपुर भेजा, जबकि अन्य को रोडवेज से भेजा गया। गोरखपुर पहुंचने पर मृतक के परिजनों का सैंपल लिया गया। जिसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वहां के सीएमओ ने उन्नाव जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। डीसीएम से शव उतरवाने और श्रमिकों को रोडवेज बस में बैठाने में मददगार बने अजगैन थाना के अपराध निरीक्षक, नवाबगंज चौकी प्रभारी समेत थाना के 15 पुलिस कर्मियों को सोहरामऊ के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। सभी का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को डीसीएम में शव मिलने की सूचना पर एसडीएम प्रदीप वर्मा और सीओ हसनगंज कृपाशंकर भी मौके पर पहुंचे थे। डीसीएम मेें कोराना संदिग्ध की मौत की बात सामने आने के बाद भी अधिकारियों ने बला टालने के लिए सभी को बिना आइसोलेट करा गोरखपुर भेज दिया। एसडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि गोरखपुर भेजने से पहले डीसीएम में बैठे सभी लोगों की मेडिकल टीम से जांच कराई गई। इसके बाद ही सभी को भेजा गया।

मुंबई से 27 लोगों को गोरखपुर छोड़ने जा रहे डीसीएम के चालक व क्लीनर पर सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया था। दोनों का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। मंगलवार को दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आने की सूचना मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed