{"_id":"53e6c459cbf5e067046836ef58375b03","slug":"one-in-six-couples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े छोड़ एक हुए छह दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े छोड़ एक हुए छह दंपति
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पारिवारिक कलह के चलते एक दूसरे से अलग हुए छह दंपति संभ्रांत नागरिकाें व पुलिस अधिकारियों की मदद से एक हुए। इन जोड़ों को एक साथ रहकर सुखमय जीवन बिताने की कामनाओं के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन
एक दूसरे से अलग रह रहे 12 जोड़े रविवार को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। समाजसेवियों और और अपर पुलिस अधीक्षक ने समस्याएं सुनीं। काफी समझाने के बाद छह दंपति एक दूसरे का साथ देने को राजी हुए। तुरंत इन जोड़ों की विदाई कराई गई।
विज्ञापन
शेष जोड़ों को 12 अप्रैल को बुलाया गया है। आपसी समझौता कराने में महिला दरोगा स्नेहलता, फूलकुमारी, उपासना यादव, निम्मी अरोड़ा, राजेंद्र सिंह सेंगर, सबीहा उमर, रामसनेही यादव, अमर पाल सिंह, प्रभा यादव, अबरार हुसैन, रामशंकर वर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन