फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   One hour jam on Dahi Mohanlalganj road

Unnao News: दही मोहनलालगंज मार्ग पर एक घंटे जाम

Sun, 28 Jan 2024 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
One hour jam on Dahi Mohanlalganj road
पुरवा। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर भारी वाहनों का डायवर्जन लोगों के लिए मुसीबत बना है। सिंगल लेन होने के कारण शनिवार शाम भारी वाहनों की संख्या इजाफा होने से जाम लग गया। करीब एक घंटे तक डेढ़ किमी क्षेत्र में जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बनी के पास लखनऊ कानपुर एलीवेटेड एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। भारी वाहनों को दही चौकी तिराहा से उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर डायवर्ट किया जा रहा है। शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक से भारी वाहनों की संख्या बढ़ने और चालकों में पहले निकलने की होड़ के चलते एक घंटे तक करीब तीन किमी लंबा जाम लगा।
विज्ञापन

वाहन आड़े तिरछे खड़े होने के दौरान मंगतखेड़ा तिराहा से मुड़ने के दौरान एक ट्रक फंस गया। इससे जाम और विकराल हो गया। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सोनम सिंह ने बताया कि डायवर्जन के चलते मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। कोतवाली पुलिस को जाम को लेकर सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed