फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   On the first day of lockdown, 400 calls to the controlroom

लॉकडाउन के पहले दिन, कंट्रोलरूम में 400 कॉल

Wed, 25 Mar 2020 09:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
On the first day of lockdown, 400 calls to the controlroom
लॉकडाउन के दौरान कलक्ट्रेट के कंट्रोल रूम में लोगों की समस्याएं नोट करते कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। लॉकडाउन के दौरान लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व जरूरी सेवाओं संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोलरूम में पहले दिन 400 कॉल आईं। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों ने समस्या को नोट कर संबंधित विभाग से उसे हल कराया। फोन करने वालों ने रसोई गैस, सब्जी, पानी, फल, दूध आदि जैसी समस्याएं बताईं। अन्न कार्ड धारकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला पूर्ति विभाग में भी एक कंट्रोलरूम खोला गया है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन को देखते हुए सामान्य लोगों व कार्डधारकों की सहायता के लिए आपूर्ति कार्यालय में एक कंट्रोलरूम खोला गया है। जिसमें अधिकारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। इनमें दिनेश चंद्र व राकेश यादव सुबह 8 से 1 बजे तक कंट्रोलरूम में मौजूद रहेंगे। इनके मोबाइल नंबर क्रमश: 6389082601, 8756512655 है। इसके अलावा अमित यादव 9792804995 और प्रतीक अस्थाना 914089760 दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक, संजीव मिश्रा 8924010645 व दीपक यादव 9140347358 शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक, अंकित अग्रवाल 9889433959 और रोहिताश्व श्रीवास्तव 8081862344 रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक और राजेंद्र त्रिपाठी 7007614516 व अनिल हंस 9473810739 सुबह 4 बजे से सुबह 8 बजे तक मौजूद रहकर शिकायतें सुनेंगे।
विज्ञापन

डीएसओ रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि कंट्रोलरूम का नोडल अधिकारी सुधाकर देव सिंह 9415798755 को बनाया गया है। साथ ही लोग मोबाइल नंबर 7839564802 पर भी संपर्क कर सकते हैं। बताया कि कंट्रोलरूम से मनरेगा जॉबकार्डधारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक, नगरीय निकायों में पंजीकृत फेरी लगाने वाले, खोमचे वाले, रिक्शा, इक्का चालक, कुली, पल्लेदार और दैनिक कमाई करने वाले आदि श्रेणी के लाभार्थी जो वर्तमान में राशनकार्ड की पात्रता सूची में शामिल नहीं हैं वह अपना राशनकार्ड बनवाने के लिए भी इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, किसी भी कार्डधारक को यदि आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होने में असुविधा हो रही है तो वह इन नंबरों पर अपनी समस्या बता सकता है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने निकायों में भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed