{"_id":"b2dcabcd19e1c06ca19265852b5c21f6","slug":"on-children-s-day-pandit-nehru-was-remembered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव।
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125 वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूलों में बच्चों ने चाचा नेहरू की याद में तरह-तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हसन वासिफ, शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, कमल तिवारी, डॉ. अनवर खुर्शीद, सलीम खान, राजीव रतन, राशिद अली, अरुण मेहरोत्रा, अनुराग सिंह, आशुतोष शर्मा, पुत्तीलाल वर्मा सहित अन्य कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया।
विज्ञापन
विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर संस्थापक नवीन तिवारी ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों को उनके विषय में जानकारी दी। प्रधानाचार्य रजी अहमद व अंकित निगम ने बच्चों में मिष्ठान वितरण किया। इसी तरह लखनऊ पब्लिक स्कूल, एबी नगर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर, भारत विकास परिषद में आयोजन हुए। इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में पहला स्थान निहारिका वर्मा, भूमिक सिंह, श्रेया पाठक, शिवांशी सिंह, श्रेया श्रीवास्तव व कोमल कुशवाहा ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान स्वाती यादव, अंशिका शुक्ला, वैष्णवी कश्यप, सृष्टि धारिया, शिवानी साहू व प्रेरणा सोनी ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर अपर्णा शुक्ला, संस्कृति गुप्ता, सौम्या सिंह, स्वाती चंद्रा, अंकिता त्रिपाठी रहीं। सुभाष चोपड़ा, डॉ. एचडी भरद्वाज, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि ने बच्चों को सम्मानित किया। माउंट लिट्रा जी स्कूल में बाल दिवस पर टीचरों की ओर से प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन नीना वर्मा व संतोष कुमार गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या सराना नाथनी ने बच्चों को नेहरू जी के विषय में जानकारी दी। डिवाइन मिशन व डॉन बास्को स्कूल में जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर प्रबंधिका प्रतिमा सहाय ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। यहां छात्र-छात्राओं ने मेड इन इंडिया, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसी तरह विकासखंड नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय बरुआ छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से जयंती मनाई। विद्यालय की इंचार्ज टीचर अनुराधा ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन की जानकारी दी। बीघापुर ब्लॉक के सिकन्दरपुर करन के उच्च प्रा. विद्यालय महाई व प्राथमिक विद्यालय अमरपुर में टीचरों ने चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन