फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   old question papers sold to junk

कबाड़ी ले जा रहा था पुराने प्रश्रपत्रों को पीएससी ने पकड़ा

Tue, 19 Jul 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
old question papers sold to junk
उन्नाव। डीएसएन डिग्री कॉलेज में रखे पुराने प्रश्नपत्र कबाड़ी को बेच दिए गए। कॉलेज गेट पर पीएसी जवानों ने देखा तो कबाड़ी को रोक लिया और प्राचार्य को जानकारी दी। प्राचार्य के अनुसार 22 मई को हो चुकी परीक्षा के बचे हुए प्रश्नपत्र हैं। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

डीएसएन कॉलेज में 22 मई 2022 को बीए के छात्रों की पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा हुई थी। यूनिवर्सिटी से भेजे गए पेपर बच गए थे। जिन्हें कंट्रोल रूम में रखवाया गया था। रविवार को कॉलेज बंद था। देर शाम को कंट्रोल रूम में रखे पेपर कबाड़ी को बेच दिए गए। गेट पर पीएसी जवान ने पेपर के बंडल देखे तो उसे रोका और प्राचार्य को इसकी जानकारी दी। प्राचार्य आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पेपर वापस नहीं होते हैं। पेपर नष्ट करने थे। सफाई कर्मी की गलती की वजह से बाहर आ गए। कानपुर यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक अंजनी मिश्रा ने बताया कि इसके नियम की जानकारी नहीं है। देखकर बता पाऊंगा।
विज्ञापन

ये है नियम
नियमानुसार पेपर होने के बाद बंडल छह माह तक कॉलेज में रहने चाहिए। उसके बाद या तो उन्हें यूनिवर्सिटी वापस करना चाहिए या फिर परीक्षा नियंत्रक की अनुमति लेकर पेपरों को नष्ट कर देना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed