फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   old man dies under suspicious circumstances

नातिन की गोदभराई कार्यक्रम से पहले वृद्ध की मौत

Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
old man dies under suspicious circumstances
आसीवन। नातिन की गोदभराई में दो साथियों के साथ गांव गए वृद्ध की अचानक हालत बिगड़ गई। वृद्ध पिता के मुंह से झाग निकलते देखकर बेटा सीएचसी लेकर गया, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने पिता को घर छोड़ने वाले दोनों साथियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के मुंशीगंज निवासी मुन्नीलाल (75) की अजगैन के दरबारीखेड़ा में रहने वाली नातिन की रविवार को गोदभराई होनी थी। मुन्नीलाल गांव के दोस्त पेशे से टेंपो चालक व औराई गांव के युवक के साथ दरबारीखेड़ा पहुंचा। शनिवार रात लगभग 10 बजे करीब वृद्ध की तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने उसे मुंशीगंज लाकर छोड़ दिया। बेटा शिवबरन उसे सीएचसी लेकर पहुंचा, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ अनुराग सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े में पस मिलने से डॉक्टर ने बीमारी से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed